योग्यता निर्माण के लिए प्रशिक्षण एफसीआरआई के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। विकसित देशों से व्यवसायियों एवं श्रमिकों को इस प्रतिष्ठित संस्थान में विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया जाता है। एफसीआरआई ने 152 से अधिक राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा 68 अतंर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया है। एफसीआरआई किन्ही विशिष्ट क्षेत्रो में इच्छुक संगठनों के कार्यकारी अधिकारियों / तकनीकी कर्मचारियों की आवश्यकतानुरुप भी विशेषज्ञ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। इस तरह के कार्यक्रम उद्योग जगत के प्रतिष्ठान जैसे कि गेल, ओएनजीसी, आईपीसीएल, भार एवं मापतौल विभाग, जल प्राधिकरण आदि के लिए आयोजित किए जा चुके हैं।
भारतीय प्रौद्योगिकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) / अफ्रीकी राष्ट्रमंडल विशेष सहायता कार्यक्रम (एससीएएपी) / विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कोलंबो प्रौद्योगिकी सहयोग योजना के अंतर्गत विदेशी व्यक्तियों के लिए भी एफसीआरआई विभिन्न उन्नत प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। आईचीईसी/एससीएएपी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपूर्ण रुप से भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किए जाते हैं जिसमें वापसी का अंतर्राष्ट्रीय वायुयान भाड़ा, पाठ्यक्रम शुल्क, पुस्तक भत्ता, आवास, अध्ययन एवं वजीफा दिया जाता है। सामान्यतः एफसीआरआई में विदेशी व्यक्तियों के लिए निम्नलिखित उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं-
- तेल, जल और गैस प्रवाह माप और नियंत्रण तकनीकों और मानकों पर प्रशिक्षण
- प्रक्रिया और पेट्रोलियम अभियांत्रिकी में द्रव प्रवाह में इंस्ट्रूमेंटेशन और नियंत्रण तथा डाटा अधिग्रहण प्रणाली पर प्रशिक्षण.
- ज्ञान प्रबंधन के लिए डिजिटल लाइब्रेरी व्यवहारों और सूचना प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग पर प्रशिक्षण
- गुणवत्ता प्रणाली प्रमाणन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम (ISO 9001) और संगठनों / प्रयोगशालाओं (परीक्षण एवं अंशांकन) के लिए सिक्स सिग्मा व्यवहारों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
एफसीआरआई में निम्नलिखित 82 देशों के 815 से अधिक प्रतिभागियों ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
- अफ़गानिस्तान
- अफ्रीकी संघ
- अल्जीरिया
- आर्मीनिया
- अल्बानिया
- बांग्लादेश
- बुरुंडी
- भूटान
- साझा
- बोत्सवाना
- बोलीविया
- बल्गारिया
- बेनिन
- कंबोडिया
- कोलंबिया
- क्यूबा
- जिबूती
- इक्वेडोर
- इरिट्रिया
- इथियोपिया
- मिस्र
- एस्टोनिया
- फिजी आइलैंड
- गाम्बिया
- घाना
- याना
- गिनी
- इंडोनेशिया
- ईरान
- इराक
- आइवरी कोस्ट
- जमैका
- जॉर्डन
- कज़ाकस्तान
- केन्या
- किरगिज़स्तान
- लाओस
- लेसोथो
- लिथुआनिया
- मालदीव
- मलेशिया
- मॉरीशस
- मॉरिटानिया
- मोजाम्बिकमंगोलिया म्यांमार
- नामीबिया
- नेपाल
- नाइजीरिया
- नाइजर गणतंत्र
- ओमान
- पापुआ न्यू गिनी
- फिलिस्तीन
- पेरू
- फिलीपींस
- रोमानिया
- रूस
- सेनेगल
- सेशल्स
- सिएरा लियोन
- दक्षिण अफ़्रीका
- दक्षिण सूडान
- श्री लंका
- सूडान
- सूरीनाम
- सीरिया
- तंज़ानिया
- थाईलैंड
- तिमोर-लेस्ते
- टोंगा
- त्रिनिदाद एंड टोबैगो
- तुर्कस्तान
- तुर्कमेनिस्तान
- युगांडा
- उरुग्वे
- उज़्बेकिस्तान
- वेनेज़ुएला
- वियतनाम
- यमन
- ज़ाम्बिया
- जंजीबार
- ज़िम्बाब्वे